लोनी। इंदिरापुरी कॉलोनी में युवती पर शादी करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने युवक और उसकी मां व बहन के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे सार्थक सक्सेना उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उनकी बेटी को देखकर शादी का प्रस्ताव दिया तो उसने इन्कार कर दिया। आरोपी ने रिश्ते से इन्कार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि इस दौरान सार्थक ने अपनी मां अर्चना और बहन जान्ह्वी को भी बुला लिया। तीनों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि उनकी बेटी को जबरन ले जाने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।