फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वादी को हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती को बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी पक्ष से फैसला न करने पर हत्या की धमकी मिल रही है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी कार्यालय से स्याना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा। जहां उन्होंने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र देकर बताया कि अगस्त 2022 में उनकी 15 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। न्यायालय में मामला विचाराधीन है और आरोपी किशोर बाल संप्रेक्षण गृह में है। आरोप है कि दो दिन पूर्व आरोरी के परिजनों ने अन्य लोगाें के साथ नशे की हालत में उनके घर पहुंच कर हंगामा किया और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती और उनके दोनों पुत्रों की हत्या की धमकी दी। शोरशराबा होने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी चले गए। पीड़ित दंपती ने अपनी और अपने दोनों बेटे की सुरक्षा के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें