फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्रा पर तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के भैयापुर गांव में चोरी करते हुए पकड़ने पर आरोपी ने पीड़ित की बेटी पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली। इसके बाद से दसवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव भैयापुर निवासी उमेश शर्मा ने बताया कि सात अगस्त की रात को परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी रात को करीब साढ़े 11 बजे खट-पट की आवाज आई थी। पीड़ित ने उठकर देखा कि तो गांव में रहने वाला बिन्ना उर्फ बिन्नी उसके घर में घूम रहा था। पीड़ित उसको पकड़ने को दौड़ा तो वह भाग गया। पीड़ित ने आरोपी पर चोरी की आशंका जताई और उसकी तलाश के लिए गांव में घूमने लगा।
इसके लिए पीड़ित ने कई ग्रामीण से आरोपी के विषय में जानकारी ली। इस बात को लेकर 12 अगस्त को आरोपी बिन्ना पीड़ित के घर पहुंच गया। पीड़ित से गाली-गलौज करने लगा। गांव में आरोपी के बारे में पूछने पर धमकी देने लगा। पीड़ित का घर से निकलना बंद करवा देगा, तेरी बेटी के ऊपर तेजाब डालकर उसकी शक्ल बिगाड़ दूंगा और यदि थाने में कार्रवाई की तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत है। इस कारण पुलिस को भी नहीं बताया। दो दिन बाद अन्य ग्रामीण संग मिलकर थाने पहुंचा और शिकायत दी।
विज्ञापन

सीओ शिकारपुर शोभित कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी बिन्ना उर्फ बिन्नी के खिलाफ धारा 333 बीएनएस घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने, 352 बीएनएस अपमानित करना और 351 बीएनएस धमकी देने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें