फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: क्योली खुर्द में बुखार से लगातार तीसरी मौत, युवती ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जिले में बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अरनिया क्षेत्र के क्योली खुर्द में मंगलवार रात बुखार से पीड़ित 20 वर्षीय युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में बुखार से तीन दिन में यह तीसरी मौत है। गांव में अब तक आठ लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। अब भी काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

क्योली खुर्द निवासी हरिश्चंद की 20 वर्षीय बेटी आरती को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। पिता हरिश्चंद ने बताया कि शुरूआत में एक निजी अस्पताल पर उपचार कराया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर तीन दिन पहले सोमवार को अलीगढ़ लेकर पहुंचे और अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार रात आरती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया कि परिवार के अन्य सदस्य को भी बुखार है। उधर, ग्रामीणाें का कहना है कि गांव में लगातार मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लोगों को बुखार के प्रकोप से बचा नहीं पा रही। शिविर का आयोजन हो रहा है लेकिन लोगों को राहत न मिलने पर निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। मुनी सीएचसी प्रभारी डॉ. टेकेंद्र सिंह ने बताया कि युवती का अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। वहीं, अपनी बहन के यहां रहती थी। परिवार के लोगों की जांच कराई जा रही हैं। साथ ही मौत को लेकर भी जांच की जाएगी।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के 481 मरीज पहुंचे
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को वायरल बुखार से पीड़ित 481 मरीज प्राथमिक उपचार कराने पहुंचे। इनमें डेंगू, मलेरिया व टायफाइड के लक्षण होने पर चिकित्सक ने जांच कराने की सलाह दी। 158 लोगों की टायफाइड जांच में 64 लोग पॉजिटिव आए तो मलेरिया की 114 लोगों की जांच में काेई भी पॉजिटिव नहीं मिला। उधर, एनएस-1 किट से 54 लोगों की जांच में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें गंगेरुवा निवासी 11 वर्षीय अरबाज, साठा निवासी 13 वर्षीय आलिया, हरतौली निवासी 20 वर्षीय हरेंद्र, कोलसेना निवासी 27 वर्षीय अरशद, चांदपुर निवासी 34 वर्षीय निखिल व 35 वर्षीय प्रदीप और इस्लामाबाद निवासी 40 वर्षीय नाजरीन शामिल हैं। इनमें एक मरीज को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया तो शेष को घर भेज दिया गया। अब सभी का एलाइजा जांच को सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुखार से मौत की जानकारी की जाएगी। क्योली खुर्द में लगातार टीम लगी हुई है। एनएस-1 किट से पॉजिटिव आए मरीजों का सैंपल लेकर एलाइजा जांच कराई जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें