बुलंदशहर के राधिका एन्क्लेव में होली के दिन एक बंद मकान में चोरी की वारदात हुई। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। चोर करीब पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी ले गया है।
वारदात के दौरान घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर ने पहले रसोई में बने पकवान खाए थे। इसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।
राधिका एन्क्लेव निवासी अपूर्व चित्रांश कुदेशिया के मकान में यह चोरी हुई थी। चोर ने कीमती सामान के साथ-साथ रसोई में रखी खाद्य सामग्री का भी लुत्फ उठाया। सीसीटीवी फुटेज और घर के हालात से पता चलता है कि आरोपी काफी देर तक घर में मौजूद था। उसने बेखौफ होकर रसोई में खाना खाया। इसके बाद उसने अलमारियों के ताले तोड़े और नकदी व जेवर समेटे।