बुलंदशहर। सब्जी मंडी स्थित बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता एसके पांडेय ने बताया कि सोमवार को सब्जी मंडी बिजलीघर पर पैनल परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते सब्जी मंडी, भगवानपुरा, देवीपुरा प्रथम व द्वितीय, भवन रोड और काला आम सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए सुबह 11 बजे से पहले जरूरी कार्य कर लें। संंवाद