फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा नगर की दस कॉलोनियों में आठ घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
खुर्जा में जीटी मार्ग पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। नगर क्षेत्र की दस से अधिक कॉलोनियों में शुक्रवार को लगभग आठ घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं पानी की किल्लत भी बनी रही। लगातार आठ घंटे की कटौती के कारण घरों के इंवर्टर की बैटरी भी ठप हो गई।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की ओर से जीटी रोड पर चौड़ीकरण कार्य के चलते खंभे और तारों को पीछे शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे बिजली घर नंबर-चार और बिजली घर नंबर-पांच से जुड़े फीडर पर सुबह नौ बजे ही शटडाउन कर दिया गया। इससे मुरारी नगर, पहासू रोड, महाराणा प्रताप कॉलोनी, ज्ञान लोक कॉलोनी, मुरारी नगर द्वितीय समेत आठ कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

निगम ने कार्य करने के बाद दो बजे आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया था लेकिन पहासू अड्डा पर गैस पाइपलाइन फटने से कार्य बीच में रुक गया। ऐसे में शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। मुरारी नगर निवासी पंकज सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को बिजली कटौती रहने के कारण पानी की किल्लत भी बनी रही। वहीं उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन


बिजली घर पर पांच घंटे का शटडाउन लिया गया था लेकिन गैस लाइन मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन को बढ़ाना पड़ा। शनिवार को भी बिजली घर नंबर-पांच व चार पर सुबह नौ बजे से दोपहर दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। दोपहर बाद आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। - अविनाश चौधरी, एसडीओ नगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें