फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नहर में डूबे युवकों और युवती का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
वलीपुरा नहर में डूबे युवकों की तलाश करती टीम को देखते ग्रामीण।
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर डूबे दो युवक व एक युवती का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। उनकी तलाश में पीएसी फ्लड प्लाटून और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। वहीं, जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। गंगनहर में डूबे युवकों की तलाश के लिए गंगनहर में पीछे बैराज से पानी रोका गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली की शिकारपुर रोड स्थित शास्त्रीनगर गली नंबर एक निवासी दिनेश कुमार मंगलवार को अपने दो अन्य दोस्तों राजू और नमन के साथ नहर पर बाइक से नहाने गया था। नहाते समय दिनेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दिनेश का कुछ पता नहीं चला। उधर, नहर पर पहुंचे मलखान ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई (48) राजकपूर नहर पर नहाने आया था, उसके कपड़े और चप्पल घाट पर रखे हैं और वह लापता है। परिजनों ने नहर में डूबने की आशंका जताई। एएसपी अनुकृति शर्मा ने तीन स्टीमर सहित एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और सर्च अभियान चलाया। मंगलवार देर शाम तक अभियान अंधेरा होने पर बंद कर दिया गया था। बुधवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन, दिनेश और राजकपूर में से किसी का कोई पता नहीं लग सका। वहीं, नहर में पानी को कम करने के लिए पीछे बैराज से पानी की आवक रोक दी गई है। बुधवार शाम तक गंगनहर का जलस्तर काफी कम होने की उम्मीद है। जिससे सर्च अभियान में आसानी हो सके। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि डूबे दोनों युवकों को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है, पानी का बहाव कम कराया गया है। जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा।
वहीं, जनपद आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव बमानी निवासी ग्रामीण गंगा स्नान के लिए मंगलवार को राजघाट पहुंचे थे। गांव निवासी सगे भाई ललित कुमार, अनिल कुमार व केपी सिंह अपनी माताजी मुन्नी देवी और बहन उमा कुमारी (19) के साथ गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान उमा कुमारी तीन अन्य लड़कियों श्वेता, आसना और वर्षा के साथ स्नान करते हुए गहरे पानी में जाने से नदी में डूबने लगीं। शोर सुनकर अन्य लोगों के साथ ललित कुमार ने श्वेता, वर्षा और आसना को सकुशल बचा लिया जबकि, ललित कुमार की बहन उमा कुमारी लापता हो गईं। लापता उमा कुमारी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने बताया कि गोताखोर लगाकर गंगा नदी में युवती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें