स्याना के हापुड़ मार्ग स्थित शीतला देवी मंदिर में जांच करती पुलिस। संवाद
स्याना। नगर के हापुड़ मार्ग स्थित माता शीतला देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग को हटाए जाने की सूचना श्रद्धालुओं ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवलिंग को पुनः स्थापित कराया। शनिवार की शाम हापुड़ मार्ग मोहल्ला नंदपुरी स्थित शीतला देवी मंदिर में पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को हटा हुआ देखा। श्रद्धालुओं ने घटना की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी। सूचना मिलते ही सीओ दिलीप सिंह व कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि शिवलिंग पर तोड़फोड़ के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला बंदर के द्वारा शिवलिंग को हटाए जाने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद