फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली कटौती में सुधार नहीं, गर्मी से लोगों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना। भीषण गर्मी में लोग बिजली कटौती से बेहाल हो गए हैं। बुधवार रात के साथ ही बृहस्पतिवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में घंटाें बिजली गुल रही। दोपहर और देर रात के समय बिजली कटौती के कारण लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। शहर में करीब पांच घंटे और देहात में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली संकट से निजात के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन विभाग के यह दावे फिलहाल विफल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर के हाईडिल काॅलोनी, टांडा, सब्जी मंडी, यमुनापुरम, आवास विकास रमपुरा, नीमखेड़ा समेत अन्य बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिली जिसके चलते दोपहर के समय उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
इसके अलावा गुलावठी, जहांगीराबाद, स्याना, बीबीनगर, नरसेना, ऊंचागांव, अनूपशहर, डिबाई, नरौरा समेत अन्य क्षेत्र के गांवों में आठ से दस घंटे की बिजली कटौती की गई। दोपहर के समय बिजली सप्लाई न मिलने से लोग परेशान रहे और धूप के चलते खुले में भी नहीं निकल सके। हाईडिल काॅलोनी बिजलीघर पर लगी वीसीबी में खराबी के चलते करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। मोहनकुटी फीडर से जुड़े दो हजार से अधिक लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जर्जर लाइनों के चलते हो फाल्ट

नरसेना। दौलतपुर कलां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों को जर्जर लाइनों के चलते काफी समय से विद्युत सप्लाई पर्याप्त नहीं मिल पा रही है। नरसेना निवासी गौरव तोमर,अतुल राणा व सुमित राणा ने बताया करीब एक माह से विद्युत सप्लाई 12 घंटे ही मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खेतों की सिचाई करने में भी परेशानियां हो रही हैं। दिनभर गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहता है। जिसके चलते लोगों को पानी आदि के लिए भी जूझना पड़ रहा है।



समस्या का समाधान किया जा रहा है। जिले में शेड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई दी जा रही है। यदि कहीं पर फाल्ट होता है या मरम्मत कार्य करना होता है तो बिजली कटौती की जाती है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें