फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नवीन मंडी गेट पर लग रहा भीषण जाम, लोग बेहाल

विज्ञापन
स्याना में रविवार को नवीन मंडी के गेट पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
स्याना। गढ़ हाईवे मार्ग स्थित नवीन मंडी के बाहर सुबह के वक्त रोजाना भीषण जाम लग रहा है। गर्मी में घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं। आरोप है कि कोतवाली पुलिस लगातार सूचना देने के बाद भी अनजान बनी बैठी रहती है।
विज्ञापन

आम का सीजन शुरू होते ही बड़ी संख्या में किसान आम लेकर मंडी को आते हैं। मंडी समिति व पुलिस प्रशासन की लापरवाही व यूजर चार्ज को बचाने के चक्कर में आढ़ती मंडी के बाहर गेट पर आम की खरीद फरोख्त करते हैं। इससे सड़क पर वाहनों के खड़े होने से भीषण जाम लग रहा है। जहां एक तरफ सरकार को यूजर चार्ज के रूप में मिलने वाले राजस्व की हानि हो रही है, वहीं आम आदमी को भीषण जाम में घंटों फंसना पड़ रहा है। सीओ प्रखर पांडेय का कहना है कि जाम का मामला संज्ञान में आया है। तत्काल पुलिसबल को भेजकर जाम खुलवाया गया है। मंडी निरीक्षक स्याना अशोक भास्कर का कहना है कि मंडी स्टाफ व सुरक्षागार्ड को निर्देशित किया गया है। किसी भी सूरत में यूजर चार्ज की चोरी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें