फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले के एक भी डिपो पर नहीं हैं एसी बस, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में संचालित तीन डिपो में से किसी के पास भी लखनऊ, हरिद्वार, आगरा व बदायूं समेत अन्य रूट के लिए एक भी एसी बस नहीं है। जबकि जिले का तापमान 42 डिग्री के पार तक पहुंच चुका है। ऐसे में यात्रियों को साधारण बसों से सफर तय करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने मुख्यालय को पत्र भेजकर दो एसी बसों की मांग की थी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व अनुबंध की 115 बसें शामिल है। डिपो से प्रतिदिन आगरा, अजमेर, हरिद्वार, बदायूं, हल्द्वानी, लखनऊ समेत अन्य लंबे रूटों पर बसों का संचालन होता है। वहीं, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से भी प्रतिदिन लंबे रूट पर बसों का संचालन हो रहा है। लेकिन तीनों डिपो से साधारण बस शामिल रहने पर गर्मियों के दिनों में यात्रियों को मुश्किल भरा सफर तय करना पड़ता है।
यात्री श्याम व नरेश ने बताया कि समय-समय पर व्यापार के सिलसिले में दिल्ली, आगरा या हरिद्वार के लिए जाना पड़ जाता है। गर्मी के कारण यात्रा करने में काफी समस्या होती है। गर्मी में एसी बस डिपो से चल जाए तो काफी सहूलियत होगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि पूर्व में एसी बस की मांग की जा चुकी है। अब दोबारा यात्रियों को राहत देने के लिए एसी बसों की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें