संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर की इंद्रा कॉलोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी निवासी फूल सिंह ने बताया की मोहल्ले के ही अगली गली में उनकी बेटी और दामाद रहते हैं। 4 फरवरी को उनकी बेटी व अन्य लोग घर में ताला लगाकर कहीं गए थे। उसी रात अज्ञात चोर पीड़ित की बेटी के घर के ताले तोड़कर 20 हजार की नकदी और सोने-चांद के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर माल बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।