फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के एटीएम पर चोरों ने बोला धावा, काटा शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी के एटीएम पर चोरों ने बोला धावा, काटा शटर
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव बीबीनगर में पीएनबी के एटीएम का शटर गैस कटर से काटकर एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की गई। शुक्रवार सुबह बैंक कर्मचारियों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
बीबीनगर के सैदपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के प्रबंधक सुबोध कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम को प्रतिदिन की तरह बैंक आदि बंद कर वह और स्टाफ चला गया था। बैंक के बाहरी हिस्से में एटीएम लगा हुआ है। देर रात करीब 2.30 बजे अज्ञात चोरों ने एटीएम का शटर गैस कटर से काट दिया। साथ ही चोरों ने इसके बाद एटीएम को भी गैस कटर से काटने की कोशिश की। लेकिन, वह इसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि, एटीएम में एक छेद जरूर हुआ, लेकिन रकम व मशीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सफल न होने पर बदमाश खाली हाथ ही लौट गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बैंक अफसरों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने भी मौके पर छानबीन की है। लेकिन, बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश
बैंक के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने चेक की है। जिसमें दो नकाबपोश बृहस्पतिवार देर रात चोरी की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने में जुट गई है। हालांकि, अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पूर्व में हो चुकी हैं एटीएम से चोरी की वारदातें
गौरतलब है कि जनपद में एटीएम से चोरी की वारदातें नई नहीं हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जहांगीराबाद के शिवाली क्षेत्र में लगे एक एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे। मशीन देहात कोतवाली क्षेत्र के रजवाहे में पड़ी मिली थी। इसके कुछ दिन बाद ही चोरों ने ककोड़ थाना क्षेत्र में थाने से चंद कदम की दूरी पर ही एटीएम से लाखों रुपये का माल साफ कर दिया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने राजफाश कर दिया था। इसके अलावा साबितगढ़ शुगर मिल पहासू थाना क्षेत्र में चोरों ने करीब एक वर्ष पूर्व एटीएम से करीब 28 लाख रुपये की चोरी की थी।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी की कोशिश की गई है, एटीएम व रकम सुरक्षित है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- अलका सिंह, सीओ स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें