फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यमुनापुरम से तीन अधिकारियों की गाड़ियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापुरम से तीन अधिकारियों की गाड़ियां चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में अब अफसरों की गाड़ियों भी सुरक्षित नहीं हैं। वाहन चोरों ने अब देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी में तीन अफसरों की गाड़ियां चोरी कर लीं। इनमें एक कार एआरटीओ प्रवर्तन की है, जबकि दूसरी उन्हीं के कार्यालय के बाबू की निजी गाड़ी है। तीसरी कार ऊर्जा निगम केे अधीक्षण अभियंता प्रथम की है, जो संविदा पर विभागीय सेवा में लगी थी। एआरटीओ प्रवर्तन ने घटना की देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एआरटीओ कार्यालय के बाबू एवं तीसरे वाहन स्वामी ने भी गाड़ी चोरी होने की तहरीर दी है।
एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि वह यमुनापुरम में स्टेडियम के पीछे वाली गली में रहते हैं। भाई अजय कुमार बंसल के नाम कार है। गाड़ी के कागजात और उनका आईडी कार्ड भी कार में ही था। बुधवार शाम गाड़ी को लॉक करके उन्होंने घर के बाहर खड़ा किया था। देर रात घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के लिपिक राजवीर ने बताया कि उनकी कार भी घर के बाहर से बुधवार रात चोरी हो गई। जिसकी तहरीर देहात कोतवाली पुलिस को दी है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता गिरीश नारायण मिश्रा ने बताया कि विभागीय सेवा में संविदा पर कार लगी थी। जो यमुनापुरम स्थित आवास के बाहर खड़ी थी। बुधवार की देर रात में अज्ञात चोर ने उसे चोरी कर लिया है। गाड़ी चोरी होने की कार स्वामी की ओर से तहरीर दी गई है। इस संबंध में देहात कोतवाल प्रभारी ने बताया कि यमुनापुरम से दो गाड़ियों के चोरी होने की सूचना मिली है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
अधिकारियों की गाड़ियों की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही चोरो को पकड़ कर गाड़ियां बरामद कर ली जाएंगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
प्रोविजन स्टोर में कूमल कर लाखों की नकदी चोरी
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में आहार बाईपास के निकट एक प्रोविजन स्टोर पर चोरों ने बुधवार रात धावा बोल दिया। चोर दुकान में रखे लाखों रुपये की नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और दुकानदार से तहरीर लेकर जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दुकानदार जितेंद्र सक्सेना ने पुलिस को बताया कि आहार बाईपास के निकट सचिन प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। दुकान के गल्ले में भुगतान में आए रुपये रखे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोली तो समान तितर-बितर पड़ा हुआ था। दुकान के पिछले हिस्से में कूमल लगाकर चोर अंदर घुसे थे। सीढ़ी लगाकर दुकान के ऊपर चढ़े। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में रखी नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। सीओ अन्विता उपाध्याय ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें