फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहासू में महिलाओं ने दोपहर तक खुलने नहीं दिया बैंक

Thu, 15 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक पर कैश न मिलने से गुस्साईं महिलाएं बीच रोड पर बैठ गईं। कई महिलाएं बैंक के गेट पर जमी रहीं और बैंक खुलने नहीं दिया। दोपहर करीब 12 बजे बैंक के शाखा प्रबंधक ने आश्वासन दिया और समझा-बुझा कर लोगों को किसी तरह लोगों को शांत किया। इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से तीन दिन लगातार इलाहाबाद बैंक में कैश नहीं आया। सुबह आठ बजे जब लोग बैंक पहुंचे तो कैश न आने की बात जानकार उनका गुस्सा फूट पड़ा। कैश निकालने के लिए बैंक पहुंची महिलाएं सड़क पर जाकर बैठ गई और रोड पर जाम लगा दिया। वहीं कई महिलाएं और अन्य लोग बैंक के गेट जमे रहे और हंगामा करते रहे।

सुबह दस बजे जब बैंक कर्मी पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें गेट नहीं खोलने दिया। दोपहर 12 बजे बैंक पर हंगामा और रोड पर जाम लगाकर महिलाएं बैठी रही।  बैंक शाखा प्रबंधक उपेन्द्र पांडेय के आश्वासन पर वे हटीं।
विज्ञापन


औरंगाबाद में महिलाओं ने लगाया बैंक पर ताला, स्टेट हाईवे जाम
 सदर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक पर बृहस्पतिवार को कैश न मिलने से क्षुब्ध होकर महिलाओं ने बैंक के सामने हंगामा किया। महिलाओं का गुस्सा देख किसी कर्मचारी ने बैंक खोलने की हिम्मत नहीं जुटाई। बाद में लोगों ने मेन गेट पर ताला डाल दिया।

सैकड़ों महिलाएं और पुरुष जुलूस की शक्ल में बुलंदशहर-औरंगाबाद- गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित सदर बाजार के मुख्य चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना पर एसआई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पब्लिक को समझा बुझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवाया।

जाम के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पब्लिक का कहना था कि बैंक कर्मी रोजाना कैश न होने का बैंक के गेट पर नोटिस बोर्ड चस्पा कर देते हैं और रोजाना पब्लिक बगैर पैसे लिये ही बैंक से वापस लोट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें