फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 13 महीने में 136 लोगों के पौने तीन करोड़ रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अलग-अलग तरीकों से लोगों के खातों में सेंध लगाकर ठगी करने के मामलों में साइबर सेल ने 13 महीने 136 लोगों से हुई ठगी के पौने तीन करोड़ रुपये वापस कराए हैं। रुपये वापस पाकर पीड़ितों ने पुलिस का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि 26 नवंबर 2022 से 25 दिसंबर 2023 तक हुई ठगी के मामलों में जिन लोगों ने समय पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने तत्काल उनकी ठगी गई रकम को खातों में फ्रीज करा दिया और कार्रवाई करके वापस करा दिए। 13 महीने में दो करोड़ 75 लाख 45 हजार 387 रुपये वापस कराए हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, टेलीग्राम के जरिये टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर, रुपये निवेश करने, घर बैठे कमाई का झांसा देकर, रिश्तेदार बनकर खाते से रुपये ट्रांसफर करा लेने समेत अन्य तरीकों से ठगी के मामले हैं।
विज्ञापन




साइबर अपराध से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

- अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

- ग्रुप पर आने वाले विज्ञापनों पर भरोसा न करें।

- घर बैठे कमाई के लालच में न आएं।

- किसी के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें।
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व अन्य किसी लालच वाली कॉल आने पर अपनी निजी जानकारी व ओटीपी साझा न करें।
- ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें