फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किन्नर समाज ने धूमधाम से मनाया राधा रानी का छठ महोत्सव

विज्ञापन
जहांगीराबाद स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर में राधा रानी का छठ महोत्सव में शामिल किन्नर व अन - फोटो : कबिलपुर में निकला अजगर
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के गांधी चौक (पड़ाव) स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर में शुक्रवार रात किन्नर समाज की ओर से राधा रानी का छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक आयोजन में बुलंदशहर, दिल्ली, खानपुर, औरंगाबाद, अनूपशहर और शिकारपुर समेत कई क्षेत्रों से किन्नर समाज के लोग शामिल हुए। भजन-कीर्तन और नृत्य की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ राधा रानी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक शनि राधे और शिवम गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी और बरसाने वाली राधा, तेरी जय-जयकार जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भक्ति गीतों की धुन पर किन्नर समाज के सदस्यों ने देर रात तक नृत्य किया और पारंपरिक बधाइयां गाईं।
मंदिर परिसर में राधा रानी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भी भजनों में शामिल होकर महोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन शिवानी बंसल ने किया। इसमें मॉडल राहुल, राघव, मयंक और अक्षित बंसल ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें