फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलेट ले गया, पुरानी बाइक छोड़ गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देवीपुरा निवासी नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 के सभासद योगेश गुप्ता की बुलेट मोटरसाइकिल रविवार रात उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। चोर बाइक चोरी करने के लिए स्पलेंडर बाइक से आया था, जिसे उसने सभासद के घर के बाहर ही छोड़ दिया। सोमवार तड़के करीब पौने चार बजे हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक स्पलेंडर से आता है और बुलेट लेकर चला जाता है। सुबह जाग होने पर चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली नगर के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि सभासद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौके से बरामद हुई स्पलेंडर बाइक मैनपुरी से चोरी की निकली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें