फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गिरा तापमान, बढ़ने लगा ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। धीरे-धीरे रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैं। तापमान गिरने से अब दिन के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है। हवा में भी अब ठंड महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब जल्द ही कड़ाके की ठंड और कोहरे से सामना होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

हवा ने तेजी पकड़ी तो तापमान भी गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह के समय कोहरा रहा। फिर दिन भर मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी। रात के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि अब जल्द ही तापमान में और गिरावट होने और कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें