सिकंदराबाद। मरम्मत कार्य के चलते सोमवार और मंगलवार को दिन के समय में तहसील उपकेंद्र की आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि तहसील उपकेंद्र पर कार्य के चलते सोमवार, मंगलवार को उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र एसडीएम कोर्ट, बड़ा बाजार, वैद्यवाडा, चौधरीवाडा, जमाईपुरा, होली मेला रोड,गद्दीवाडा, नगर पालिका क्षेत्र समेत कई क्षेत्रों की आपूर्ति दिन में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से संयम और सहयोग की अपील की है। संवाद