खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में आयोजित भागवत कथा सुनाते व्यास राम अवतार शर्मा। संवाद
खुर्जा जंक्शन। विमला नगर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की कथा सुनाई। कथा व्यास राम आवतार शर्मा ने बताया कि माता रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को मन से पति मान लिया था और अपने भाई रुक्मी द्वारा शिशुपाल से विवाह तय किए जाने पर भगवान को पत्र भेजकर बुलाया था।
भगवान श्रीकृष्ण ने माता रुक्मिणी का हरण कर द्वारका में विधि विधान से विवाह किया। कथा पंडाल में भगवान के विवाह का मंचन किया गया और भक्तों ने फूल बरसाकर खुशी मनाई। कथा व्यास ने कहा कि माता रुक्मिणी का विवाह प्रेम, समर्पण और धर्म की विजय का प्रतीक है।