फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर में नक्शा पायलट प्रोजेक्ट का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। नगर पालिका परिषद अनूपशहर में जिलाधिकारी श्रुति ने नक्शा पायलट प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। परियोजना में आईटीआई अनूपशहर के 10 छात्र राजस्व विभाग अनूपशहर और नगर पालिका परिषद अनूपशहर के सर्वेक्षण कार्यों में सहयोग करेंगे। इन सभी छात्रों को जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नक्शा प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश के भू-अभिलेखों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्कृष्ट, पारदर्शी और सर्वसुलभ बनाना है। इसके तहत नगरीय भवनों का ड्रोन, रोवर और सॉफ्टवेयर जैसी तकनीकों से सर्वे कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और क्लाउड पर रखा जाएगा, जिससे एक क्लिक पर जानकारी उपलब्ध हो सके। इसके अंतर्गत राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कई महत्वाकांक्षी कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
इनमें राजस्व अभिलेखों व नगर विकास के अभिलेखों का डिजिटलीकरण, नक्शों को जियो-रेफरेंस करना, खतौनी को रियल टाइम खतौनी में बदलना, प्रत्येक गाटा को यूनिक कोड और अल्फान्यूमेरिक नंबर देना, गाटा को नक्शे से लिंक करना और पैमाइश व सर्वे में रोवर का उपयोग करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, जीआईएस लैब की स्थापना भी की जा रही है।
विज्ञापन

नक्शा प्रोजेक्ट का पहला चरण 25 सितंबर 2024 को शुरू हुआ था। मंगलवार को शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में प्रशिक्षित सर्वे टीम नगर पालिका क्षेत्र में जाएगी। टीम मोबाइल ऐप पर मौजूद फॉर्मेट में सूचनाएं भरेगी और रोवर के माध्यम से वास्तविक नक्शा कोऑर्डिनेट्स व क्षेत्रफल आदि की जानकारी दर्ज करेगी। इस परियोजना से नगरीय भवनों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे नागरिकों को अपने भवनों संबंधी मालिकाना प्रमाण पत्र एक क्लिक पर मिल सकेंगे।
बैंक और वित्तीय संस्थानों को भी ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। यह न्यायालय के वादों में कमी लाने और जनसंख्या घनत्व के अनुसार नगरों की योजना व विकास में सहायक होगा। इस दौरान एडीएम प्रमोद कुमार पांडे, एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल, पालिका अध्यक्ष अनूपशहर ब्रजेश गोयल, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी, विक्रांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें