फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एसडीएम ने भाकियू कार्यकर्ताओं को दिया जल्द समाधान का भरोसा

विज्ञापन
अनूपशहर तहसील में हुई बैठक में मौजूद किसान। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
अनूपशहर। तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के कार्यकर्ताओं की तहसील स्तरीय बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर एसडीएम ने सकारात्मक समाधान खोजने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रमुख महासचिव गुड्डू प्रधान का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गुड्डू प्रधान ने किसानों में नया उत्साह भरते हुए कहा कि किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्या हमारी अपनी है।
बैठक के बाद गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें