फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीने, हल्के बादल भी छाए

विज्ञापन
खुर्जा में सोमवार को तेज धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/बीबीनगर/सलेमपुर/। मौसम में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को सूरज को तीखे तेवर ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इस बीच बादल भी छाए और धूप-छांव जैसा मौसम बना गया। वैज्ञानिक लगातार आंधी और बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। लगातार बदल रहे मौसम की रंगत के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगी। जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। इसी बीच अचानक बादल छाए और ऐसा लगा कि अब मौसम में बदलाव होगा। इसके बाद फिर तेज धूप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया, जो शाम तक जारी रहा।
ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 38 और हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच चली। रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग लगातार आंधी बारिश का अनुमान जता रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 और न्यूनतम 26 डिग्री पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें