फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डायलिसिस यूनिट की टूटी थी छत, बेड पर नहीं मिली चादर

विज्ञापन
सीएमओ सभागार में एलईडी पर सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लांच का कार्यक्रम देखती एडी हेल्थ। स्रोत : 
विज्ञापन
बुलंदशहर। एडी हेल्थ ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खाली बेड पर चादर बिछी नहीं मिली। साथ ही डायलिसिस यूनिट में बेड के ऊपर छत टूटी मिली। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीएमओ सभागार में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के लांच का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचीं। सर्वप्रथम सीएमएस कार्यालय के पास संचालित डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में एक मरीज के बेड के ऊपर छत टूटी होने पर नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी है।
इसके बाद उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। वार्ड में खाली बेड पर चादर बिछी न होने पर मेट्रर्न को सभी बेड पर नियमानुसार चादर बिछाने के निर्देश दिए। इसके बाद ओपीडी व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन

सीएमओ सभागार में 14 से 15 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के लांच कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन को लांच किया। एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन निशुल्क लगने से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सकेगा।
मार्च माह में यह वैक्सीन कोल्ड चेन में आ जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार, जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा, जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अजय पटेल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. शशिकांत, वैर पीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन भाटी, डीपीएम हरिप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें