फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निर्माण के पांच दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के गांव अमरपुर में नवनिर्मित सड़क से उखड़ी बजरी दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। खानपुर- बसी से अमरपुर के लिए बना लिंक मार्ग निर्माण के पांच दिन बाद ही उखड़ने लगा। ग्रामीणों का आरोप है पैदल चलने पर भी रोड़ की बजरी उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। एक सप्ताह पूर्व अमरपुर गांव के लिए जिला पंचायत द्वारा करीब एक किमी लंबे लिंक मार्ग का निर्माण 40 लाख रुपये से कराया गया था। निर्माण पूर्ण होने के पांच दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीण शाकिब खान, नाजिम खान, दीपक, फिरोज, तैयब, मुजाहिद, इंतजार ने बताया बनने के बाद से ही सड़क उखाड़ने लगी है। झाड़ू लगाने पर ही बजरी उखड़ रही है। निर्माण के समय ठेकेदार ने मिट्टी के बेस पर ही तारकोल-बजरी का लेप डाल दिया, जिसके कारण सड़क उखड़ने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें