खानपुर। क्षेत्र के गांव नगला आलमपुर में दो दिन पूर्व बनी सीसी रोड़ पैदल चलने से उखड़ने लगी। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष है। सड़क के उखड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विकास खंड ऊंचागांव के गांव नगला मायापुर में शनिवार को करीब 15 लाख रुपए की लागत से 130 मीटर सड़क का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों के सड़क पर पैदल चलते ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई। सड़क के उखाड़ने से स्थानीय लोगों में नाराजगी होने लगी। लोगों के सड़क के उखाड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में सड़क झाड़ू लगाने व पैदल चलने से टूटी नजर आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के ठेकेदार ने घटिया निर्माण किया है। निर्माण के समय भी ठेकेदार से मानक अनुरूप निर्माण की मांग की थी लेकिन, स्थिति जस की तस रही। ग्राम पंचायत सचिव ने सीसी रोड़ बनने की जानकारी होने से इनकार किया। ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद का कहना है कि सीसी का कुछ हिस्सा खराब होने पर उखड़वा दिया है। ठेकेदार से दोबारा डलवाया जाएगा। एडीओ पंचायत ऊंचागांव राजेश राघव का कहना है कि सीसी रोड खराब होने की जानकारी नहीं है। इसका पता कर जांच कराई जाएगी।