डिबाई। नगर स्थित इंटेक्ट पब्लिक स्कूल सीबीएसई इंटरमीडिएट ने 16वां स्थापना दिवस मनाया। सुबह लोगों ने स्कूल परिसर स्थित देवालय के समक्ष मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण सिंघल ने किया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने समूह में धार्मिक, देश भक्ति, कव्वाली, नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रबंधक विजय भारद्वाज, निदेशक रानी शर्मा, चेयरमैन एचएल शर्मा, प्रेसिडेंट जीपी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद