फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच मिनट से देरी से रेलवे फाटक खुलने पर लगा जाम

विज्ञापन
खुर्जा के सिटी स्टेशन स्थित तेलियाघाट रेलवे फाटक पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। तेलियाघाट रेलवे फाटक पर रविवार दोपहर एक ओर का बैरियर पांच मिनट देरी से खुला, जिस कारण मार्ग पर दोनों तरफ करीब एक किलाेमीटर तक लंबा जाम लग गया। खुर्जा सिटी स्टेशन के पास तेलियाघाट रेलवे क्रासिंग पर फाटक है। जहां रविवार दोपहर को 12:30 बजे करीब ट्रेन आने पर फाटक को बंद किया गया। जब मालगाड़ी निकल गई, तो करीब 12:50 बजे फाटक को खोला गया। तकनीकी खराबी के चलते एक तरफ का बैरियर नहीं खुल सका। करीब पांच मिनट बाद फाटक खुल सका, जिस कारण मार्ग पर दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्टेशन मास्टर रिंकू तोमर ने बताया कि किसी कारण बैरियर नहीं खुला, जिसको ठीक कर खोल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें