फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर भरा पानी स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले जलभराव से उद्यमियों, क्षेत्र के लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र का पानी लेकर जाने वाले सिचाई विभाग के नाले की सफाई के लिए यूपीसीडा ने सिंचाई विभाग को 31 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाईयों से निकलने वाले पानी की निकासी सिंचाई विभाग के नाले से होती है। औद्योगिक क्षेत्र के गांव तिल की मडैया से शुरू होने वाला सिंचाई विभाग का नाला ग्राम शेरपुर, निजामपुर, खुर्जा रोड होते हुए चोला क्षेत्र में करवन नदी में गिरता है। वर्षों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र के पानी की पूरी तरह से निकासी नहीं हो पाती है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हमेशा जलभराव की स्थिति रहती है। वर्षों से औद्योगिक संगठन, सामाजिक संगठन, नाले की सफाई की मांग करते चले आ रहे थे। मांग के समर्थन में कई बार प्रदर्शन भी हुए। सिकंदराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन, यूपीसीडा के साथ होने वाली बैठकों में वह नाले की सफाई किए जाने की मांग को उठाते चले आ रहे थे। सामाजिक संगठनों ने भी नाले की सफाई की मांग को उठाया था। जिसपर नाले की सफाई के लिए यूपीसीडा ने सिंचाई विभाग को स्थानांतरित कर दिए हैं।

औद्योगिक क्षेत्र के पानी को बाहर लेकर जाने वाले सिंचाई विभाग के नाले की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को 31 लाख रुपये दिए गए हैं। जल्द ही नाले की सफाई का काम शुरू हो जाएगा। - एनके जैन, सीनियर मैनेजर, यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें