फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्थगित की गई व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा पांच व छह मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में स्थगित की गई व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की नवीन परीक्षा तिथि जारी कर दी है। इसके तहत यह परीक्षाएं अब पांच और छह मई को होंगी। जबकि पूर्व में यह परीक्षाएं 16 व 17 अप्रैल को हाेनी थी, जिन्हें किसी कारण स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के अलावा बीए, बीएससी और बीकॉम आदि की परीक्षाएं संचालित हैं। सीसीएसयू की ओर से व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की 16 और 17 को होने वाली परीक्षाओं को किसी कारण स्थगित कर दिया गया था। इस परीक्षा को कराने लिए अब सीसीएसयू ने नवीन तिथि के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि सीसीएसयू की ओर से जारी की गई नवीन तिथि और संबंधित विषय की होने वाली परीक्षा की जानकारी सीसीएसयू के पोर्टल अथवा अपने कॉलेज से संपर्क कर पता कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नवीन तिथि में परीक्षा में शामिल न होने वाले छात्र-छात्राएं स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मौखिक परीक्षाएं छह व सात मई को
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी कोड जी-812 की मौखिक परीक्षा छह मई और और हिंदी कोड जी-825 की मौखिक परीक्षा सात मई को होगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा में 006, 007, 009, 010, 011, 012, 014 व 031 कोड वाले कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जबकि हिंदी की मौखिक परीक्षा में 006, 089, 093, 112, 133, 137, 140, 163, 166, 177, 181, 202, 206, 231, 234, 267, 297, 394, 1049 व 1164 कोड वाले कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें