फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अभियुक्तों को फर्जी दस्तावेज पर जमानत दिलाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली पुलिस ने चार जनपदों में 13 अभियुक्तों को फर्जी दस्तावेज पर जमानत दिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की ओर से ली गई जमानत को निरस्त कराने के लिए न्यायालय में रिपोर्ट भेजी गई है। साथ आरोपी के अन्य साथियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि एडीजी की ओर से आदेश जारी किए गए कि कुछ लोग फर्जी तरीके से एक दस्तावेज और फर्जी दस्तावेजों पर कई लोगों की जमानत ले रहे हैं। इसकी पुलिस की ओर से जांच की जाए। इस पर एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह की ओर से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
खुर्जा कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान यतेंद्र निवासी रोहिंदा थाना अरनिया के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ अरनिया थाना पर तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस जांच में मामला सामने आया कि आरोपी मुकदमों में गिरफ्तार अभियुक्तों को जमानत दिलाने के लिए रुपये लेता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपी की ओर से ली गई जमानतों की रिपोर्ट संबंधित न्यायालयों में भेजी गई है। उन अभियुक्तों की जमानत निरस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें