सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के जनपद झज्जर के गांव खेड़ी जट्ट निवासी प्रदीप जाट के खिलाफ वर्ष 2019 में जाली करेंसी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए थे वह तभी से वांछित चल रहा था। एसएसपी द्वारा उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार की रात औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने चेकिंग के दौरान औद्योगिक क्षेत्र से चोरी की चार लोहे की एंगल के साथ गांव भराना निवासी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया। संवाद