फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मालिक ने ही रची थी लहसुन से लदे कैंटर लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अरनिया थाना क्षेत्र में गत छह जनवरी को हुई लहुसन भरे कैंटर की लूट का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। गाड़ी के लोन की किस्तें भरने के लिए कैंटर चालक ने ही साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना की साजिश रची थी।
पुलिस ने रविवार को लूट की साजिश रचने वाले चारों शातिरों को गिरफ्तार कर राजफाश किया है। इनके पास से लहसुन से भरा कैंटर बरामद हुआ है। साथ ही लूट में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व अवैध असलहा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इसी माह छह जनवरी को अरनिया थाना क्षेत्र में ईशनपुर फ्लाईओवर पर लहसुन से भरी एक कैंटर गाड़ी लूट की घटना हुई थी। लहुसन से भरा ये कैंटर कुशीनगर जिले से दिल्ली जा रहा था।
कैंटर चालक हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव हावल निवासी नईम की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत 11 जनवरी की रात लूट की घटना करने वाले चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में कैंटर चालक नईम, पिलखुवा क्षेत्र के ही गांव मादापुर निवासी सलमान, शहरियाब और सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी असलम शामिल हैं।
इनके पास से लूटा हुआ कैंटर बरामद किया है, जिसमें 236 बोरे लहसुन भरा है। घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार के साथ ही एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि कैंटर चालक नईम और उसका साथी सलमान चालक के साथ अपनी-अपनी गाड़ी के मालिक भी हैं। नईम गाड़ी की किस्त टूटने व घर के अन्य खर्चों की वजह से पैसों की तंगी में था इसलिए उसने सलमान के साथ मिलकर गाड़ी लूटवाने की योजना बनाई।
विज्ञापन

इसी योजना के तहत उन्होंने ईशनपुर फ्लाईओवर पर सलमान ने असलम, शहरियाब व एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें