बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, मौसम बदलने पर बीमारियां भी बढ़ी हैं। ओपीडी के साथ पैथोलॉजी लैब में ब्लड जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ी है। वर्तमान में प्रतिदिन 380 से 430 मरीज ब्लड जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों की सात हजार से अधिक तरह की जांचें प्रतिदिन की जा रही है।
कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से जिला चिकित्सालय संबद्ध चल रहा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में जहां प्रतिदिन 1200 से दो हजार तक मरीज प्रतिदिन परामर्श लेने के लिए आ रहे हैं। वहीं मौसम बदलने पर बीमारियां बढ़ने से ब्लड जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
लैब टेक्नीशियन नितिन कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिन से प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज ब्लड जांच कराने के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों की सात हजार से अधिक तरह की जांचें मशीनों द्वारा की जा रही है। मरीज ओपीडी के समय तक अपना ब्लड सैंपल दे सकते है। वहीं, ब्लड जांच हो जाने पर मोबाइल पर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
Iमौसम बदलने से ओपीडी एवं पैथोलॉजी लैब में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लक्षणों के आधार पर चिकित्सक ब्लड जांच कराने की सलाह दे रहे है। ब्लड सैंपल एवं जांंच का दायरा बढ़ने पर देर रात तक पैथोलॉजी में जांच की जा रही है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI