इमरजेंसी में ट्राइएज कक्ष में रखे दोनों बेड पर लेटे मरीज। संवाद
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन के इमरजेंसी कक्ष में इलाज के लिए सिर्फ दो बेड रखे हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने इसको देख जल्द बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पांच बेड लगाने की तैयारी जा रही है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में ट्राइएज कक्ष में आठ से 10 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा थी। चार माह पूर्व से इमरजेंसी का संचालन नए भवन के में हो रहा है। यहां पर ट्राइएज कक्ष में सिर्फ दो बेड लगे हुए हैं। ऐसे में अक्सर गंभीर बीमारी के मरीज अधिक आने या कोई हादसा होने पर मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ जाता है।
कभी-कभी एक बेड पर दो-दो मरीजों को इलाज करवाना पड़ता है। वहीं, अधिक मरीज होने पर उन्हें गैलरी में खड़े होकर या स्ट्रेचर पर लेटकर इंतजार करना पड़ रहा है।
इस समस्या को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने संज्ञान में लिया और जल्द ट्राइएज कक्ष को बड़ा कर बेड की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिससे भविष्य में मरीजों को इंतजार या खड़ा न रहना पड़े।