नियुक्ति पत्र पाकर गदगद हुए नए शिक्षक अभ्यर्थी
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में 31 हजार शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में 535 नए शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। वह नियुक्ति पद पाकर गदगद हो गए। पूरे प्रदेश में हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का अभ्यर्थियों को लाइव दिखाया गया।
शासन द्वारा गत वर्षों बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में 31 हजार पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती की गई है। इनसे से जिले को 619 नए शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। सूची प्राप्त होने पर इसमें शामिल अभ्यर्थियाें की 14 और 15 अक्तूबर को विभागीय अफसरों ने काउंसिलिंग की थी। काउंसिलिंग कराने के बाद अभ्यर्थियों को शुक्रवार को गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। वह बच्चों को मेहनत से पढ़ाकर उन्हें काबिल बनाएं। समारोह में 535 अभ्यर्थियों को विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि अब जिन नए शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्रदान किए गए हैं। उन्हें अब जल्द ही स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। इन शिक्षकों की तैनाती उन्हीं स्कूलों में दी जाएगी, जहां पर शिक्षकों की सबसे ज्यादा जरूरत है।