फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सोगवारों ने गमगीन माहौल में ताजियों को किया सुपुर्द

विज्ञापन
अहार में निकाले गए जुलूस में शामिल ताजिया। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/औरंगाबाद/स्याना/डिबाई/जहांगीराबाद/बुगरासी/शिकारपुर/खानपुर/गुलावठी/अहार/ऊंचागांव। यौम-ए-आशूरा दस मुहर्रम पर शुक्रवार को अंकीकतमंदों ने नगर से लेकर देहात तक ताजियों और अखाड़ों का जुलूस निकाला। जुलूस में चल रहे अखाड़ों में युवाओं ने बलेटीबाना, मुग्दर और चक्र घूमा कर करतब दिखाए। गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्दे कर्बला किया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों के लिए ठंडे शरबत की छबील लगाई।
विज्ञापन

नगर में जुलूस ताजिया व अलम की शुरुआत मोहल्ला काजीबाड़ा से हुआ। अंसारियान, बजरिया, नरसलघाट, शेखान दरगाह, चोहटब, छत्ता इमामबाड़ा से अंसारी रोड अस्पताल रोड होता जुलूस कालाआम चौराहा से डीएम कालोनी स्थित कर्बला पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
अनूपशहर में गमगीन माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में निकले इस जुलूस में अकीदत और कलाबाजी का अनूठा संगम देखने को मिला। सोगवारों ने मर्सिया और नोहाख्वानी पढ़ते हुए जंजीरों से मातम किया।
विज्ञापन

शिकारपुर में भी गमगीन माहौल में जुलूस निकाला गया। जहांगीराबाद में मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित इमामबाड़े से समाजसेवी सुविन भारद्वाज ने जुलूस को रवाना किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर कर्बला मैदान पहुंचा। यहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांव सांखनी में भी शिया समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला। अहार में जुलूस निकाला और ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किए गए। ऊंचागांव क्षेत्र में भी जुलूस निकाले गए।
औरंगाबाद में शाम इमामबाड़ा सैयद जुल्फकार अली मोहल्ला सादात खामनेई चौक से कार्यक्रम संयोजक सिप्ते अहमद और अली हुजूर की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। शिया समुदाय के लोग शोक के प्रतीक काले वस्त्र धारण कर नंगे पैर इमाम हुसैन को याद करते हुए चल रहे थे। जुलूस में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली, सुजात अली, जहीर अब्बास, नसीर पहलवान आदि मौजूद रहे।
गांव चरोरा मुस्तफाबाद व गांव परवाना में जुलूस निकाला गया। स्याना में नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिये का जुलूस निकाला गया। डिबाई समेत क्षेत्र के दानपुर, सूरजपुर मखैना, दौलतपुर, कसेरकलां, औरंगबाद कसेर में जुलूस निकले गए। एसडीएम मनीष कुमार, सीओ मधुप सिंह, कोतवाली निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
बुगरासी में आशूरा का जुलूस अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। पूरे मार्ग पर या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। खानपुर में जुलूस के दौरान अंजुमन अकबरी के सदस्यों ने मातम किया। मुस्तकीम अंसारी, आकिल अंसारी, अकबर अंसारी और जरीफ अंसारी ने नौहे पढ़े। गुलावठी में मोहल्ला फजरुल्लाह व मोहल्ला पीर खां आदि में अखाड़े निकाले गए। अखाड़े के खलीफाओं एवं उस्तादों ने तलवार, भाला, लाठी सहित आग से कई करतब दिखाए।

अहार में निकाले गए जुलूस में शामिल ताजिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें