संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी को बदमाश ने हत्या के केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी है। बदमाश ने व्यापारी को हत्या की भी धमकी दी है। नगर पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में मोहल्ला सराय चौधरियान निवासी विशाल गुप्ता ने बताया कि उसकी दुकान चांदपुर क्षेत्र में है। इसी दुकान से उसका व उसके परिवार का पालन पोषण होता है। आरोप है कि बेस्ट दिनों पीड़ित के मोबाइल पर एक आरोपी ने कॉल की। आरोपी ने अपना नाम कामिल उर्फ बौना बताया। फोन पर आरोपी कामिल ने कहा कि वह किसी की हत्या कर उसको अपने साथ केस में फंसाकर जेल भिजवा देगा। इतना ही नहीं आरोपी ने दुकान पर उसे गोली मारने की भी धमकी दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।