फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लगातार बढ़ रहा पारा, दोपहर में चेहरा ढककर निकले लोग

विज्ञापन
खुर्जा में तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जातीं युवती। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। दो मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ का महीना शुरुआत में राहत देने के बाद अब तेज गर्मी का अहसास करा रहा है। बीते तीन दिन में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच रविवार की दोपहर लोग चेहरा ढक कर घर से बाहर निकले। वहीं, मौसम वैज्ञानिक लगातार आंधी-बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार सुबह से मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे तक धूप का असर हल्का रहा लेकिन 11 बजे के बाद सूरज के तेवर तीखे हो गए। सड़क पर निकलने वाले लोग जगह-जगह छांव तलाशते नजर आए। ऐसे मौसम के बीच रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 37 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि शनिवार को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच जहां आंधी-बारिश का अनुमान लगातार बन रहा है। वहीं, दूसरी ओर तापमान में इजाफा होने का भी अनुमान जताया जा रहा है। अभी मौसम लगातार रंगत बदलता नजर आ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 37 और न्यूनतम भी एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें