अहमदगढ़। कस्बे में शनिवार को चामुंडा मां की शोभायात्रा निकली जाएगी। इसके चलते बाजार बंद रहेगा। मां चामुंडा सेवा समिति व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह से ही चूल्हा-चौकी, पोछा-बरतन, तवै-परात, बाट-तराजू आदि का प्रयोग न करते हुए नियमों का पालन करें। इसके चलते बाजार में पूर्ण रूप से बंदी का एलान किया है। बताया कि अहमदगढ़ में हर साल मां चामुंडा के मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाती है।