फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विधायक का पढ़ा-लिखा होना जरूरी’

Sun, 05 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
गौरीशंकर कालेज में विधान सभा चुनाव को लेकर आपस में चर्चा करती छात्राएं। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर छात्राएं पढ़ाई के साथ सियासत पर भी अपनी बेबाक राय रखती हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है उनके  बीच चर्चा भी लंबी होने लगी है। शनिवार को गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के बीच चुनाव और विधायक को लेकर खास चर्चा हुई।
विज्ञापन


इसमें कॉलेज की कई छात्राओं ने भागीदारी कर अपनी राय रखी कि विधायक शिक्षित, ईमानदार और सबकी भलाई करने वाला हो। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, अधिकार और विकास को अधिक तव्वजो दें। जब तक विधायक अपने द्वारा किए गए वादों को लेकर सजग होगा तो क्षेत्र का विकास भी संभव होगा। विकास होगा तो जनता की भी खुश होगी। विकास के लिए उच्च शिक्षा भी जरूरी है।

सबकी सुनने वाला हो विधायक
अक्सर देखा जाता है कि विधायक बनने के बाद वह क्षेत्र में ही नहीं रहते और जब क्षेत्र में आते है तो किसी की समस्याओं को नहीं सुना जाता। विधायक ऐसा होना चाहिए जो सबकी सुनने वाला हो ताकि समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। - छात्रा पिंकी।
विज्ञापन

पढ़ा-लिखा होना जरूरी
विधायक जो भी बने। वह पढ़ा लिखा होना जरूरी है। वह शिक्षित नहीं होगा तो विकास तो दूर की बात उसमें समझ भी कम होगी। - छात्रा उपासना।
गरीबा का हितेषी हो
विधायक बनने के बाद गरीबों की कोई नहीं सुनता। वह चाहती है कि जो भी विधायक हो वह गरीबों का हितेषी हो और  उनकी समस्याओं को दूर करने वाला हो। - छात्रा जुगेंद्री
सबको शिक्षा दिलवाने की करें पहल
विधायक किसी भी पार्टी से हो या सरकार किसी भी दल की बने। मगर, वह ऐसा होना चाहिए जो सबको शिक्षा दिलाने की पहल करें। क्योंकि आज भी बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। - छात्रा निर्मला
सुरक्षा को लेकर हो गंभीर
विधायक तो किसी न किसी को बनना है। मगर, वह चाहती है कि जो भी विधायक हो वह महिलाओं की सुरक्षा को गंभीर हो। आज भी महिलाओं पर अत्याचार और छेड़छाड़ आदि की घटनाएं आम हैं। - छात्रा स्वेता राठौर।
ब्लॉक या तहसील पर हो कॉलेज
महिलाएं चांद पर पहुंच गई। मगर, ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं 12वीं की पढ़ाई तक ही सीमित रह जाती हैं। इसका कारण कॉलेज दूर होना है। ब्लॉक या तहसील पर कॉलेज बने तो वह भी अपना सपना पूरा कर सकती हैं। - छात्रा रश्मि।
पुलिस पर शासन की रहे सख्ती
कोई घटना होने पर पीड़ित पुलिस के पास जाता है। मगर, उसे रास्ता नहीं दिया जाता। इसलिए मैं चाहती हूं कि पुलिस पर भी शासन की सख्ती रहे और इससे अच्छा विधायक ही शासन में आवाज उठाकर पूरा करवा सकता है। - छात्रा नवीता।
विकास को दें प्राथमिकता
अब तक जिले में काफी विकास हो चुके हैं। मगर, आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दरकार है। विधायक ऐसा होना चाहिए जो विकास को प्राथमिकता दें। - छात्रा रचना।
हफ्ते में एक दिन जनता को दे टाइम
किसी न किसी की कोई परेशानी होती है। वह अपने विधायक से भी संपर्क करता है। विधायक ऐसा होना चाहिए जो हफ्ते में एक दिन जनता को दे और उसकी समस्याएं सुने। - छात्रा श्रष्टि सिंह।
सरकारी धन का हो उपयोग
विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास को सरकारी धन मिलता है। उसे पूरा खर्च नहीं किया जाता। विधायक ऐसा हो सरकारी धन का सही उपयोग करें। - छात्रा संगीता।
महंगी शिक्षा से दिलाएं राहत
विधायक कोई भी बने। मगर, वह ऐसा होना चाहिए कि जो महंगी शिक्षा से राहत दिलाएं। सब शिक्षित तभी हो सकते हैं जब शिक्षा महंगी न हो। - छात्रा अंजलि राठी।
स्वस्थ समाज की लें जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव के बाद जनता की वोट से विधायक भी बनेंगे। मगर, वह ऐसा होना चाहिए जो स्वस्थ समाज की जिम्मेदारी लें और इसके लिए पहल करें। - छात्रा डोली।
छात्राओं को अलग से चलाई जाएं बसें
विधानसभा चुनाव के बाद विधायक भी बनेंगे और सरकार भी सत्ता में होगी। मगर, विधायक और सरकार ऐसी होनी चाहिए कि वह छात्राओं को अलग से बस चलाएं। क्योंकि छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। - छात्रा कमलेश।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें