फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आनंदा डेयरी पर तीसरे दिन भी रही आयकर विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। गढ़ मार्ग स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर आयकर विभाग की छापामारी शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस मैराथन जांच ने अब एक निर्णायक और गंभीर मोड़ ले लिया है। सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में कागजी आंकड़ों और हकीकत के बीच जो खामी मिली है, उसने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब आयकर टीम का पूरा फोकस डेयरी के डिजिटल लेनदेन और उन गुप्त खातों पर टिक गया है, जिनका मिलान मुख्य बैलेंस शीट से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों ने डेयरी के कंप्यूटर सिस्टम और क्लाउड डेटा से भारी मात्रा में वित्तीय रिकॉर्ड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि टीम को कुछ ऐसे डिजिटल ट्रांजेक्शन मिले हैं, जो कथित तौर पर ऑफ द रिकॉर्ड किए गए थे। इन्हीं संदिग्ध लेनदेन को आधार बनाकर तीसरे दिन की जांच को बेहद सूक्ष्म स्तर पर ले जाया गया। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि क्या इन लेनदेन का इस्तेमाल टैक्स चोरी या फंड की हेराफेरी के लिए किया गया था। जांच की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि प्लांट के अधिकारियों द्वारा दिए गए मौखिक बयान उनके द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे हैं। चर्चा है कि कच्चे माल की खरीद और तैयार उत्पादों की बिक्री के आंकड़ों में भारी विसंगति पाई गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से फाइलों को अलग कर उनकी विस्तृत जांच की जा रही है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि विभाग बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि करने के करीब है। जब तक हर एक संदिग्ध बिंदु पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता, तब तक टीम के डटे रहने की संभावना है।



इलाके में भारी हलचल

तीन दिनों से डेयरी प्लांट के बाहर और भीतर जिस तरह की सक्रियता है, उसने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। लोग यह जानने को बेताब हैं कि प्रदेश के प्रमुख डेयरी ब्रांड्स में शुमार आनंदा पर इस छापामारी का क्या परिणाम निकलेगा। फिलहाल, सबकी नजरें आयकर विभाग के अगले कदम और आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें