फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डाबर गांव में खाद्य विभाग ने मारा छापा दस क्विंटल पनीर जब्त, नष्ट कराया

विज्ञापन
खुर्जा के गांव डाबर स्थित डेरी में मिलावटी पदार्थों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। सं - फोटो : 1
विज्ञापन
खुर्जा। दिवाली पर मिलावटी उत्पादों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मेरठ मंडल स्तरीय टीम ने बृहस्पतिवार को अरनिया थाना क्षेत्र के डाबर गांव में दो दूध डेयरियों पर छापा मारा। अपर आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि टीम ने करीब दस क्विंटल पनीर, 200 किलोग्राम मावा, 175 रिफाइंड टीन और 38 बोरी मिल्क पाउडर बरामद किया।
विज्ञापन

डेयरियों में मिल्क पाउडर से दूध, रिफाइंड व पाम तेल मिलाकर पनीर और मावा तैयार करने की आशंका है। यह दिल्ली एनसीआर में सप्लाई होता था। बरामद पनीर (एक हजार किलोग्राम) और मावा (200 किलोग्राम) नष्ट कर दिया गया। मावा, पनीर, दूध, तेल और मिल्क पाउडर सहित 20 नमूने जांच को भेजे गए। डेयरी संचालकों फिरोज और इमामुद्दीन को नोटिस जारी कर उत्पादन रोकने की चेतावनी दी गई है।
नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में 150 दुकानों पर होती थी सप्लाई : अपर आयुक्त ने बताया कि जांच में सामने आया कि डाबर स्थित डेयरियों से तैयार मावा व पनीर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ व बुलंदशहर समेत अन्य जिलों की 150 दुकानों पर सप्लाई होता था।
विज्ञापन

सभी जिलों की टीमों की ओर से जब अपने-अपने क्षेत्रों की दुकानों पर कार्रवाई की गई तो उनकी जांच में डाबर की फिरोज और इमामुद्दीन की डेयरी का नाम सामने आया। इसी के चलते बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के दौरान मेरठ मंडल के साथ हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर की टीम शामिल ही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें