प्रथम चरण में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 16 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नामांकन 17 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी पर काम चलेगा।
28 नवंबर को 638 मतदाता बूथों पर प्रथम चरण का मतदान होगा।
प्रथम चरण में 2158 ग्राम पंचायत सदस्य और 166 ग्राम प्रधानों का चुनाव होना है।
जिले में 951 ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 12,219 पदों पर चार चरणों में चुनाव होना है।
प्रथम चरण में स्याना, ऊचागांव, अगौता और बीबीनगर क्षेत्र में इलेक्शन होगा।
प्रथम चरण के लिए दो दिन नामांकन होगा। इसके बाद 20 नवंबरी को नाम वापसी होगी।
चुनाव की संवेदनशीलता को भांपते हुए एआरओ की संख्या 136 से बढ़ाकर 169 कर दी गई है।
वहीं, स्याना में एसडीएम हरीशंकर ने बताया कि ब्लॉक में तीस ग्राम पंचायतों को आठ न्याय पंचायतों में बांटा गया है।
शनिवार को प्रधान पद के 101 और सदस्य पद के 85 नामांकन पत्र बिके।