फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दरोगा जी हुए दागदार.. अब एसएसपी ने सौंपा चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दरोगा जी हुए दागदार.. अब एसएसपी ने सौंपा चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात ऐसे पुलिस कर्मियों को रिपोर्टिंग चौकी के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है, जिन पर पूर्व में गंभीर आरोप लग चुके हैं। साथ ही खुद एसएसपी ने दोनों को बीते दिनों थानों के चार्ज से हटाया था। जिनमें से एक दरोगा को चोला रिपोर्टिंग चौकी तथा दूसरे दरोगा को नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खानपुर थाने में तैनात एक सिपाही को नरसेना थाने पर तैनात रहे उप निरीक्षक प्रभारी संदीप तोमर ने बुरी तरह से पीटा था। सिपाही ने एसएसपी को तहरीर भी दी थी, लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हुई थी। अब सूत्रों का कहना है कि दरोगा ने सिपाही से सुलह कर ली थी। इसी कारण उप निरीक्षक संदीप तोमर को चोला चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। साथ ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी का इंचार्ज दलवीर सिंह को बनाया है। अब तक यहां पर चौकी इंचार्ज रहने वाले बहादुर सिंह को एसएसआइ ककोड बनाया गया है। अभी तक चोला चौकी प्रभारी रहे दिनेश प्रताप सिंह का मेरठ तबादला हो गया है। बता दें कि एसएसपी ने बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए यह निर्णय लिया है। एसएसपी ने इन सभी को बदलने के लिए क्राइम मीटिंग में ही संकेत दे दिए थे। एसएसपी ने कुछ थाना प्रभारियों को भी बदलने के लिए संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें