फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रथम जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आज होगा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी रोड स्थित सेंट गिरी स्कूल में प्रथम जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। चैंपियनशिप में जिलेभर के 100 से अधिक शूटर प्रतिभाग कर रहे हैं। अब मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सेंट गिरी स्कूल में रविवार से शुरू हुई प्रथम जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में पहले दिन आठ शूटरों ने बढ़त बनाई। दूसरे दिन जूनियर बालक-बालिका वर्ग ने निशाना साधा। जीरो कूल शूटिंग एकेडमी के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का पहली बार आयोजन किया जा रहा है।
चैंपियनशिप के पहले दिन अनुज कुमार, सक्षम, साक्षी, निशांत, ऋषभ पचौरी, वंशिका, परिधि चौधरी व जैद ने बढ़त बनाई। दूसरे दिन एयर राइफल, एयर पिस्टल का जूनियर वर्ग में मुकाबला खेला गया। मंगलवार (आज) को जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का विजेता चुनने को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, स्कूल के अध्यक्ष अभिषेक गिरी, रेंज अधिकारी राहुल शर्मा व जयकांत गिरी और अंकुर तल्याण, रितेश चौधरी, प्रदीप कश्यप, शगुन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें