फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कथा में गया परिवार, घर में घुसे दबंगों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर के जंक्शन क्षेत्र में स्थित एक मकान में घुसकर दबंगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि परिवार की गैर मौजूदगी में दबंगों ने न सिर्फ सामान को तोड़ दिया, बल्कि बेड के अंदर रखे आभूषण भी निकाल ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित अजय पाल पुत्र संग्राम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उनका परिवार घर के निकट स्थित एक मंदिर में आयोजित कथा में शामिल होने गया था। आरोप है कि इसी दौरान आठ दस लोग उनके घर पहुंच गए जहां खड़े वाहन व घर के सामान में तोड़फोड़ कर दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर परिजन घर पहुंचे। तब तक दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इनमें से दो लोगों को मोहल्ला निवासी लोगों ने पहचान लिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें