फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बदहाल चेतना वन की बदलेगी सूरत, गंगा नहर किनारे बनेगा नालेज पार्क, फिर खिलेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंग नहर किनारे वलीपुरा स्थित वन चेतना केंद्र की बदहाली दूर कर उसे नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। लंबे समय से उपेक्षा के चलते जर्जर हालत में पहुंच चुके वन चेतना केंद्र की अब सूरत बदली जाएगी। वन विभाग की ओर से इसे नॉलेज पार्क के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। यहां हरियाली बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण, जैव विविधता और प्रकृति से जुड़ी ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध कराने की योजना है। इससे वन चेतना केंद्र को नई पहचान मिलने के साथ ही लोगों को प्रकृति के करीब आने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

वलीपुरा में गंग नहर के किनारे चेतना वन बना है। यह काफी बदहाल स्थिति में है। यहां लोग सुकून के कुछ पल बिताने और प्रकृति के बीच समय गुजारने के लिए पहुंचते थे, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे इसकी स्थिति खराब होती चली गई। परिसर में हरियाली और अन्य सुविधाएं भी प्रभावित हुईं। अब वन विभाग इस परिसर को नए सिरे से विकसित कर इसकी खोई पहचान लौटाने की तैयारी में जुटा है।
प्रस्तावित नॉलेज पार्क में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों, पेड़-पौधों और जैव विविधता से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। यहां आने वाले बच्चों, विद्यार्थियों और आम लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पार्क को इस तरह विकसित करने की योजना है कि लोग घूमने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक भी हो सकें। इसके लिए ज्ञानवर्धक सुविधाएं विकसित करने और परिसर में हरियाली बढ़ाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने वन चेतना केंद्र को नया स्वरूप देने की दिशा में पहल शुरू की है। उनका कहना है कि गंगा नहर किनारे स्थित इस परिसर को एक आकर्षक और उपयोगी नॉलेज पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे शहरवासियों को प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को अनुमति के लिए शासन व विभाग को भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही चेतना वन को नॉलेज पार्क के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें